हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश रविवार सुबह सोनीपत में नहर से बरामद हुई। हाथ और छाती पर बने टैटू से शीतल की पहचान हुई। वह 2 दिन पहले पानीपत स्थित अपने घर से एल्बम की शूटिंग के लिए निकली थी। शीतल की बहन नेहा ने कहा कि शनिवार (14 जून) को उसने वीडियो कॉल की थी। जिसमें शीतल ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट गई। पुलिस ने शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील को पानीपत के अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार शनिवार देर रात पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी। जिसमें से उसे लोगों ने निकाल लिया। हालांकि शीतल उस कार में नहीं थी। पानीपत के SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी सुनील पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसने कबूल लिया कि चाकू मारकर मॉडल की हत्या की। इसके बाद डेडबॉडी नहर में फेंक दी। फिर खुद को बचाने के लिए कार समेत नहर में कूदने की प्लानिंग रची। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सोर्सेज के मुताबिक आरोपी बॉयफ्रेंड को शक था कि शीतल किसी और से बात करती है। वह शीतल से बातचीत और मिलना चाहता था लेकिन शीतल उससे किनारा कर रही थी। इसी को लेकर उनका झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने कार में ही शीतल की हत्या कर दी। वहीं अब शीतल के कत्ल से पहले का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें शीतल और सुनील सामान लेकर कार से जाते दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज रात 10 बजकर 5 मिनट की है। बहन नेहा के मुताबिक रात साढ़े 11 बजे शीतल ने उसे वीडियो कॉल की। इसके बाद रात डेढ़ बजे सुनील की कार नहर से मिली। इससे स्पष्ट है कि इसी बीच शीतल की हत्या की गई। पुलिस भी मान रही, आखिरी बार सुनील के साथ ही थी शीतल
सोनीपत पुलिस ने बताया कि शीतल आखिरी बार इसराना गांव के रहने वाले सुनील के साथ ही थी। शुरूआती जांच में यह सामने आया कि शीतल आखिरी बार सुनील के साथ ही देखी गई थी। सुनील अस्पताल में है। इस बारे में पानीपत डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनील के खिलाफ शीतल की तरफ से पहले भी कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। लेकिन, उन मामलों में क्या रहा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कत्ल से पहले CCTV फुटेज में दिख रही शीतल 2 दिन पहले शूटिंग के लिए गई थी मॉडल
नेहा ने बताया कि शीतल उसके ही साथ रहती थी। वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी। 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी। जहां से वह वापस नहीं आई। इसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोनीपत में शीतल उर्फ सिमी चौधरी का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। फोरेंसिक एक्सपर्ट सोनीपत में न होने के चलते शव को खानपुर भेज दिया गया है। जहां शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हालत में मिली मॉडल की लाश… मॉडल की PHOTOS… सिम्मी के मॉडलिंग वाले हरियाणवी गाने ‘जन का जाड्डा का’ VIDEO मॉडल सिम्मी के बॉयफ्रेंड को लेकर बहन ने क्या कहा….
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!