हिमाचल की राजधानी शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे सड़कें जलमग्न हो गई। शहर के नालों में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। शिमला शहर समेत आसपास के इलाकों में भी झमाझम बादल बरसे। इस बीच रिज पर कुछ टूरिस्ट बारिश के बीच मस्ती करते नजर आए। इससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस है। बारिश से पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है।मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार हैं। खासकर 20 व 21 जून को निचले व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में अच्छी बारिश हुई है। शिमला में 25.0 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं कांगड़ा में 33.6 मिलीमीटर, ठियोग में 30.0, चुवाड़ी में 29.1, करसोग में 27.0, पालमपुर में 23.8, सलूणी में 18.1, जोत में 16.8, धर्मशाला में 16.0 मिलीमीटर बादल बरसे। तापमान गिरने के बाद गर्मी से राहत बारिश के तापमान में भी कमी आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम हो गया है। आज कुकुमसैरी के तापमान में सबसे ज्यादा 6.1 डिग्री की कमी आई है और यहां का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री रह गया है। कसौली का अधिकतम तापमान भी आज 5.1 डिग्री गिरने के बाद 23.6 डिग्री रह गया है। शिमला का तापमान भी 1.8 डिग्री कम होने के बाद 25.2 डिग्री, कांगड़ा का 3.2 डिग्री कम होने के बाद 32.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मनाली का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 25.2 डिग्री, डलहौजी का 24.1, नारकंडा का 22.4, कुफरी का 20.5 डिग्री और कसौली का 23.6 डिग्री तापमान है।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!