लखनऊ एयरपोर्ट पर हजयात्रियों को लेकर आए विमान की लैंडिंग के दौरान सिर्फ पहियों से चिंगारी ही नहीं निकली, बल्कि झटके के कारण यात्रियों के सिर छत से टकरा गए थे। केबिन में रखा सामान भी नीचे गिर गया।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस लैंडिंग को खतरनाक माना है। सऊदी एयरलाइंस से जवाब-तलब करते हुए पूछा- इतनी जोखिम भरी लैंडिंग क्यों हुई? मामला 15 जून का है। जेद्दा से हजयात्रियों को लेकर लखनऊ आई सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान पहियों से चिंगारी और धुआं निकलने लगा था। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी।सूत्रों के मुताबिक, रनवे पर पानी भरा हुआ था। ऐसे में पायलट ने एक्वा मैनेजमेंट तकनीक अपनाते हुए झटके से लैंडिंग की। इसी कारण विमान के पहियों से धुआं उठने लगा था। अब कुछ तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला रविवार सुबह चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV-3112 की लैंडिंग के दौरान पहियों से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी। इस दौरान विमान में कुल 250 हजयात्री सवार थे। एयरपोर्ट की फायर टीम मौके पर पहुंची और फोम व पानी का छिड़काव किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। विमान शनिवार रात 11:30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से हजयात्रियों को लेकर रवाना हुआ था और रविवार सुबह लखनऊ पहुंचा था।सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद विमान को आज ही जेद्दा के लिए रवाना किया जाएगा। केबिन में रखा सामान यात्रियों के ऊपर गिरा लैंडिंग के दौरान कई यात्रियों के सिर छत से टकरा गए और केबिन में रखा सामान लोगों पर आ गिरा। एक यात्री ने बताया, “ऐसा लगा जैसे विमान गिर गया हो।” फ्लाइट में अयोध्या के अब्दुल मन्नान भी थे। उन्होंने बताया- करीब एक घंटे तक हमें फ्लाइट के अंदर ही बैठाए रखा गया। हम लोगों को किसी भी तरह की तकनीकी खराबी के बारे में फ्लाइट क्रू ने कोई जानकारी नहीं दी। हमें बाद में पता चला कि पिछले टायर से धुआं निकल रहा था। जेद्दा से भारत तक की यात्रा सामान्य रही, कोई तकलीफ नहीं हुई, लेकिन लैंडिंग के वक्त अचानक ब्रेक लगने से डर जरूर लगा।” प्रारंभिक जांच में तकनीकी गड़बड़ी नहीं विमान के पहियों से धुआं निकलने की घटना के बाद इंजीनियरिंग टीम ने जांच की, लेकिन शुरुआती तौर पर किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है। DGCA ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यात्रियों की प्रतिक्रिया और पायलट की प्रक्रिया का भी विश्लेषण किया जाएगा। क्या है एक्वा मैनेजमेंट? एक्वा मैनेजमेंट एक तकनीकी प्रक्रिया है, जिसका उपयोग बारिश या रनवे की सतह गीली होने पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए किया जाता है। इसमें विमान को तेज झटके के साथ उतारा जाता है, ताकि पहिए सतह की नमी हटाकर पकड़ मजबूत कर सकें। हालांकि, इस प्रक्रिया से यात्रियों को असहज झटका लग सकता है, जैसा कि इस घटना में हुआ। गोवा से लखनऊ आ रही फ्लाइट डगमगाई गोवा से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6811 सोमवार शाम गोवा में टेक-ऑफ के बाद डगमगाने लगी। फ्लाइट के ऊपर-नीचे होते ही यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे। विमान में सवार यात्री अलहमरा खान उर्फ जौली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने DGCA, प्रधानमंत्री कार्यालय और इंडिगो को टैग करते हुए पायलट और को-पायलट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अलहमरा खान ने एक वीडियो जारी कर बताया- 2:15 घंटे की भयानक फ्लाइट के बाद हम लखनऊ लैंड कर चुके हैं। गोवा से जैसे ही यह फ्लाइट टेक-ऑफ हुई, पूरी फ्लाइट ऊपर-नीचे होने लगी। एयर इंडिया की अहमदाबाद में क्रैश हुई फ्लाइट के पैसेंजर ने जो महसूस किया था, आज हमने वही मंजर महसूस किया। आप देख सकते हैं कि हमारे ठीक पीछे कितने सारे पैसेंजर हैं, जो कितने डरे हुए हैं। सभी यही दुआ कर रहे थे कि किसी तरह सुरक्षित घर पहुंच जाएं। हो सकता था कि आज हम आपके बीच न होते। इंडिगो फ्लाइट में 172 पैसेंजर थे। पढ़ें पूरी खबर —————————- विमान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए एअर इंडिया के विमान में खराबी, यात्रियों को उतारा सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान 17 जून को रात 12:45 बजे समय पर कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2:00 बजे रवाना होना था। पढ़ें पूरी खबर बोइंग के 2 ड्रीमलाइनर प्लेन बीच रास्ते से लौटे : जर्मनी-हैदराबाद फ्लाइट में बम की धमकी, लंदन-चेन्नई उड़ान में तकनीकी खराबी भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन रविवार को बीच रास्ते से टेकऑफ एयरपोर्ट पर लौट आए। इनमें से एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों फ्लाइट की आज यानी सोमवार को लैंडिंग होनी थी। (पूरी खबर पढ़िए) केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत : हेलिकॉप्टर सर्विस रोकी; पैदल रूट पर मलबा गिरने से यात्री की मौत, चारधाम यात्रा रुकी केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में महाराष्ट्र का 2 साल का बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि घाटी में बादल थे और विजिबिलिटी ठीक नहीं थी, फिर भी हेलिकॉप्टर उड़ाया गया। यह आर्यन एविएशन कंपनी का था। (पूरी खबर पढ़िए) अहमदाबाद प्लेन क्रैश : सड़कों पर लाशें बिखरीं, पहचानना मुश्किल; महिला के कटे सिर के साथ वीडियो बनाते दिखे लोग गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई। धमाका इतना खौफनाक था कि आसपास की सड़कों पर लाशें बिखरी दिखीं। जले शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। कुछ लोग सड़क पर पड़े एक महिला के कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे। (40 फोटोज में पूरा हादसा देखिए…)
source