RJD से निकालने के 24 दिन बाद पहली बार तेजप्रताप यादव ने चेतावनी भरे लहजे में अपनी बात रखी है। गुरुवार को RJD की राज्य परिषद की मीटिंग के बाद तेजप्रताप ने अपने X पर लिखा कि- ‘मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही, शुरुआत तुमने की है अंत मैं करूंगा।’ ‘झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं।’ लड़की के साथ फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद लालू यादव ने 26 मई को तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। आज पटना के ज्ञान भवन में RJD की राज्य परिषद की मीटिंग में भी उन्हें नहीं बुलाया गया। लालू ने पार्टी-परिवार से तेजप्रताप को किया अलग 26 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी। लालू ने X पर लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। अब तेजप्रताप का वो पोस्ट देखिए, जिसपर लालू परिवार में घमासान मच गया वायरल पोस्ट पर तेजप्रताप ने कहा था- अकाउंट हैक कर लिया गया तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा शनिवार शाम उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं। 7 फोटो वायरल, दावा- तेजप्रताप ने शादी की, लालू के बेटे बोले- फोटो एडिटेड ———————— ये भी पढ़ें…. पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप का क्या होगा: विधायक रहेंगे या नहीं, टिकट नहीं मिलेगा, संपत्ति का क्या होगा, सभी सवालों के जवाब पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का भविष्य क्या होगा? उनके समर्थकों के मन में सवाल उठ रहे होंगे कि वे विधायक रहेंगे या नहीं? उन्हें अगले चुनाव में टिकट मिलेगा या नहीं? क्या लालू परिवार तेजप्रताप को संपत्ति से भी बेदखल कर देगा? पूरी खबर पढ़िए
source