शेयर बाजार में आज यानी 16 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 677 अंक चढ़कर 81,796 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 227 अंक की तेजी रही, ये 24,946 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिली। आज एनर्जी, बैंकिंग, IT और FMCG शेयर्स में बढत रही। टेक महिंद्रा, ITC और इंफोसिस के शेयर करीब 2% चढ़कर बंद हुए। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार ओसवाल पंप्स के IPO में निवेश का मौका
पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 13 जून से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। बेलराइज इंडस्ट्रीज कमाई Q4FY25 में 574% बढ़ी
बेलराइज इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 (Q4FY25) की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। Q4FY25 में बेलराइज इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 574.9% बढ़कर ₹110 करोड़ हो गया, जो वित्तीय वर्ष 2024 (Q4FY24) की चौथी तिमाही में ₹16 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू, Q4FY25 में 49% बढ़कर ₹2,274.3 करोड़ हो गया, जो Q4FY24 में ₹1,526.2 करोड़ था। बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 169 अंक की गिरावट रही, ये 24,718 के स्तर पर बंद हुआ था।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!