प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को ओडिशा का दौरा करेंगे। वे राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य सरकार के मुताबिक, पीएम जनता मैदान में 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट्स पेश करेंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया, ‘राज्य सरकार का गठन पिछले साल 12 जून को हुआ था। इसलिए एक साल 12 जून को पूरे हुए थे, लेकिन पीएम के बिजी शेड्यूल की वजह से कार्यक्रम 20 को रखा गया।’ ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 147 सीटों में से 78 सीटें जीती थीं। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। मोहन चरण माझी राज्य के 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पीएम का एयरपोर्ट से रोड शो
पीएम का एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो होगा। इस दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी की जा रही है। रोड शो के साथ तिरंगा यात्रा का भी आयोजित की गई है। पीएम भुवनेश्वर में ढाई घंटे रहेंगे
पीएम का एक साल में ओडिशा का यह छठवां दौरा है। यहां दो-ढाई घंटे रहेंगे। जनता मैदान का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह सीधे एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वह वायुसेना के विशेष विमान से बिहार रवाना हो जाएंगे। ओडिशा विधानसभा में पहली बार भाजपा को बहुमत ओडिशा विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिलीं। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, CPI(M) को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली थीं। लोकसभा चुनाव में भी पहली बार भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज की थी। राज्य की 21 सीटों में से भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली। BJD और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली। 2019 में भाजपा को 8, BJD को 12 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। यानी भाजपा को इस बार 12 सीटों का फायदा है। भाजपा ने 24 साल 99 दिन का पटनायक राज खत्म किया
BJD के नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से जून 2024 तक वे 5 बार यानी 24 साल 99 दिन तक ओडिशा के CM रहे। अगर इस बार उनकी सरकार बनती तो वे देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। अभी ये रिकॉर्ड सिक्किम के पवन चामलिंग के नाम है। वे 24 साल 165 दिन तक इस पद पर रहे। ———————— ये खबर भी पढ़ें… मंडे मेगा स्टोरी:पीएम मोदी की रैलियां आधी हुईं, भाषण लंबे; सूट पहनकर विदेश जाते थे, अब कुर्ता- जैकेट; कितने अलग हैं मोदी 3.0 आज मोदी सरकार 3.0 का एक साल पूरा हो गया। इसके साथ ही बतौर PM नरेंद्र मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए। इन 11 सालों में प्रधानमंत्री के लुक, स्टाइल, पहनावे और बोलने के तौर-तरीके काफी बदल गए हैं। उनकी रैलियां घट गई हैं और भाषण लंबे हो गए हैं। अब वो तेजी से बोलने की बजाय ठहरकर बोलने लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!