अक्सर फिल्मों में आपने देखा होगा कि जेल से भागने के लिए हीरो-विलेन कई तरकीब निकालते हैं। अब रियलिटी में भी एक शख्स जेल से भागने के लिए नाखून से दीवार में छेंद कर डाला। फिर जैसे ही भागने के लिए गड्ढे में घुसा तो आधे रास्ते फंस गया। वहीं एक ऐसी जगह है, जहां हर साल डॉग्स को फैंसी ड्रेस पहनाकर समुद्र में रेस होती है। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… 1. जेल में नाखून-लकड़ी से खोदी सुरंग, आधे रास्ते में फंसा ब्राजील के रियो ब्रांको शहर में 32 साल के एक कैदी ने जेल से भागने की योजना बनाई। एलन लियांड्रो दा सिल्वा नाम के इस कैदी ने नाखून और झाड़ू से 2 दिनों में जेल की दीवार में छेंद कर डाला। लेकिन अंदाज में गलती होने के कारण जब कैदी जेल से भागने के लिए गड्ढे में घुसा तो उसकी कमर बीच में फंस गई। जब वार्डन को सेल में कुछ अजीब हलचल दिखी, तो उन्होंने देखा कि एलन दीवार में फंसा हुआ है। बिना शर्ट पहने एलन की पीठ पर काफी चोटें आई थीं। और खून भी बह रहा था। इसके बाद एलन को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने ड्रिल मशीन से चारों ओर ड्रिल करके उसे निकाला। 2. फैंसी ड्रेस पहने डॉग्स की समुद्र में रेस क्या आपने कभी डॉग्स को समुद्र की लहरों पर सर्फिंग या तैराकी करते देखा है? कैलिफोर्निया के हंटिंगटन बीच पर हर साल जून में ‘प्यूरिना प्रो प्लान इनक्रेडिबल डॉग चैलेंज’ नाम से डॉग्स का कंपटीशन होता है। इसके लिए लोग अपने डॉग्स के साथ महीनों पहले तैयारी शुरू कर देते हैं। इस इवेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। फोटोज मे देखिए- 3. इंटरनेट से पूरा परिवार बना फर्जी डेंटिस्ट, 2 साल में 1.5 करोड़ कमाएं चेक रिपब्लिक देश में एक पूरा परिवार ही इंटरनेट से रूट कैनाल करने का वीडियो और इन्स्ट्रक्शन सीखकर फर्जी डेंटिस्ट बन गया। इस परिवार में 44 साल का पिता, 50 साल की मां और उनका 22 साल का बेटा शामिल है। दो साल पहले, इस परिवार ने अपने घर में एक दांतों का क्लिनिक खोल लिया। क्लिनिक के लिए बेटा इंटरनेट से सीखकर डेंटिस्ट बना गया, मां हेल्थकेयर इंडस्ट्री में काम कर चुकी थी, इसलिए इन्जेक्शन देना और सभी सामानों की जिम्मेदारी लिया, और बाप ने नकली दांत बनाने का काम ले लिया। 2 साल में कमाए ₹1.5 करोड़, अब जाएंगे जेल
ये ‘फर्जी डेंटिस्ट’ परिवार का बिजनेस ऐसा चला कि दो साल में उन्होंने लगभग $185,600 (करीब 1.5 करोड़ रुपये) कमा लिए। इसी महीने (जून) में पूरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अब इन्हें आठ साल तक की जेल हो सकती है। दरअसल, चेक रिपब्लिक में डेंटिस्ट की भारी कमी है। 2024 में चेक सरकार ने एक कानून भी पास किया, जिससे यूरोपीय यूनियन के बाहर के डेंटिस्ट भी वहां काम कर सकें। लेकिन अभी भी डॉक्टर्स की कमी बनी हुई है। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!