मोटोरोला ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन एज 60 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 25,999 रुपए है। 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, और 5500mAh की बैटरी वाला ये फोन पोको X7 प्रो और वन प्लस नॉर्ड 4 जैसे फोन्स को टक्कर देगा। ये फोन 17 जून 2025 से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और रिलायंस डिजिटल जैसे ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेगा। फोन दो स्टाइलिश रंगों पैनटोन जिब्राल्टर सी और पैनटोन शेमरॉक में उतारा गया है। दोनों में वीगन लेदर फिनिश दिया गया है। डिजाइन और बिल्ड: डिस्प्ले: परफॉर्मेंस: प्रोसेसर: फोन में मीडिया टेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट है। इसमें दो Cortex-A78 परफॉर्मेंस कोर (2.6GHz) और छह Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर हैं, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसान बनाते हैं। रैम और स्टोरेज: 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ ये फोन तेज और स्मूथ चलता है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन नहीं है। सॉफ्टवेयर: ये फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड हेलो UI पर चलता है। मोटोरोला ने 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। यानी ये 2028 तक लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ रहेगा। मोटो AI: फोन में मोटो AI फीचर्स हैं, जैसे इमेज स्टूडियो, मैजिक इरेजर और सर्किल टू सर्च। ये फोटो और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं। कैमरा: बैटरी और चार्जिंग: कनेक्टिविटी और ऑडियो क्या ये फोन आपके लिए सही है? अगर आप 30,000 रुपए से कम में एक स्टाइलिश, टिकाऊ, और फीचर-पैक्ड फोन चाहते हैं तो इसे ले सकते हैं। इसका डिस्प्ले, कैमरा, और सॉफ्टवेयर अपडेट्स इसे गेमिंग, मूवी देखने, और रोजमर्रा के कामों के लिए शानदार बनाते हैं। वहीं अगर आपको वायरलेस चार्जिंग चाहिए या स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन चाहिए। साथ ही, सस्ते में ज्यादा पावरफुल चिपसेट चाहते हैं, तो पोको या iQOO के ऑप्शन्स देख सकते हैं।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!