पटना के ज्ञान भवन में में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्य परिषद की बैठक हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। जो मेहनत करेगा पार्टी उसे ही अपना उम्मीदवार बनाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘रात दिन तेजस्वी यादव मेहनत कर रहे हैं। पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। हर हाल में तेजस्वी को पार्टी की तरफ से CM फेस बनाए रखना है। सब लोग मिलकर तेजस्वी को सीएम बनाइए।’ RJD की मीटिंग में राजद सुप्रीमो ने आगे कहा, ‘RSS और नीतीश कुमार को हटाना है और अपनी सरकार लाना है।’ जो लोग अकेले रहते हैं वो परिवारवाद की बात करते हैं- राबड़ी देवी राबड़ी देवी ने PM मोदी पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा- ‘जो लोग अकेले रहते हैं वो परिवारवाद की बात करते हैं। जो अकेले रहता है वो परिवार क्या जाने, परिवारवाद की बात करता है।’ ‘तेजस्वी जो तय किए हैं, वही करना है। हम लोग उनके साथ हैं। पूरा बिहार परिवार हमारा है। जिसको जितना गाली देना है गली देते जाइए। सब को एक जुट रहना है।’ ‘कैसे-कैसे लोग सरकार में हैं। यह महा जंगल राज नहीं राक्षस राज है। रोड पर कोई चल नहीं पा रहा, घर में घुस-घुसकर मारा जा रहा है।सारा काम सरकार का लोग कर रहे हैं।’ ‘मीडिया को सरकार का कुछ नहीं दिखता है। हम लोग के राज में में कुछ होता है तो एक महीना दिखाता है सब। सरकार में क्या हो रहा है, आप देख ही रहे है। लालू और तेजस्वी यादव सत्तू खाते हैं तो लोग मजाक उड़ाते हैं।’ तेजस्वी बोले- चाचा को बिहार से कोई मतलब नहीं तेजस्वी यादव ने कहा- ‘हमारे चाचा अचेत अवस्था में हैं। उन्हें बिहार और बिहारियों से कोई मतलब नहीं है। वो नीति आयोग की बैठक में नहीं जाते। NDA की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच जाते हैं। नीतीश कुमार को एक ही चिंता वो अपनी कुर्सी बचना चाहते है।’ ‘दोनों डिप्टी CM में कॉम्पिटिशन चल रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा तो दूसरा भी करने लगता है। बस गाली देकर मोदी जी सामने नंबर बढ़ाने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल इतनी गंदी-गंदी गालियां देते हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष है जायसवाल जी। ये तो गाली की डिक्शनरी हैं।’ ‘सम्राट चौधरी के पिताजी ने नीतीश को इतनी गंदी-गंदी गली दी, हम कुछ बोल नहीं सकते हैं। सम्राट चौधरी पगड़ी पहने हुए थे। बोले थे पगड़ी नहीं खोलेंगे। नीतीश जी उनसे पगड़ी तो खुलवा दी, लेकिन दिमाग का अकाल खत्म नहीं हुआ।’ नए प्रदेश अध्यक्ष बोले- पूरी दुनिया जानती, तेजस्वी अगले CM होंगे मंगनीलाल को मंडल को प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा गया। नए प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल ने कहा, अब तो पूरी दुनिया जान गई है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।’ ‘तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहकर बिहार में कई पदों पर वैकेंसी निकलवाई। आरक्षण भी तेजस्वी ने ही बढ़ाया और जातीय जनगणना भी कराया। तेजस्वी यादव ने 65 फीसदी आरक्षण लागू करवाया, लेकिन कोर्ट ने इसे रोक दिया।’ ‘मंगनी लाल ने कहा कि पिछड़ा का कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो नीतीश कुमार हैं। अब हवा बदल गई है इसलिए पीएम को बार-बार बिहार आना पर रहा है।’ पहले EBC और 7वें अध्यक्ष हैं मंगनी लाल मंडल पार्टी की स्थापना 1997 में चारा घोटाले में लालू यादव के जेल जाने के बाद हुई थी। इससे पहले 6 प्रदेश अध्यक्ष हो चुके हैं। इसमें 4 बार दलित, एक-एक बार मुस्लिम और सवर्ण समाज से आने वाले नेता शामिल हैं। मंगनी लाल मंडल पार्टी के 7वें और EBC (अति पिछड़ा वर्ग) समाज से बनने वाले पहले अध्यक्ष हैं। 5 जुलाई को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राजद के लिए आगामी 5 जुलाई भी बेहद महत्वपूर्ण तारीख है। इसी दिन पार्टी अपना 28वां स्थापना दिवस मनाएगी और साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का भी चुनाव होगा। पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाएंगे। पार्टी की योजना है कि 23 जून को लालू यादव अपना नामांकन दाखिल करेंगे और 5 जुलाई को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। स्थापना दिवस के दिन राजद बड़े स्तर पर आयोजन करने की तैयारी में है।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!