हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसकी लाश को नहर में फेंक दिया और फिर खुद नहर में कार समेत गिरने की कहानी रची। लेकिन जब मॉडल सिम्मी की लाश सोनीपत के खरखौदा में मिली, तो इस ब्लाइंड केस का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया है कि जब शीतल को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, शीतल किसी विशाल नाम के लड़के से शादी करने वाली थी। उसने उसके नाम का टैटू भी हाथ पर गुदवाया था। यह बात आरोपी से सहन नहीं हुई तो उसने शीतल को मार डाला। DSP सतीश वत्स के मुताबिक आरोपी सुनील को इसी बात का शक था कि शीतल किसी और से बात करती है। वह शीतल से बातचीत करना और मिलना चाहता था, लेकिन शीतल उससे किनारा कर रही थी। इसी को लेकर उनका झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने कार में ही शीतल की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शीतल की शादी बाली उम्र यानि 15-16 साल में ही कर दी गई थी। 4 साल पहले हुए तलाक के बाद वह बच्चों पति के पास छोड़कर बहन के पास रहने लगी थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसने सुनील के जरिए ही मॉडलिंग में कदम रखा था। पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि उसने शीतल के लिए जमीन तक बेच दी। जानिए, मॉडल शीतल की निजी जिंदगी और अंत की कहानी… अब जानिए, हत्या वाली रात क्या हुआ ————– हरियाणवी मॉडल की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणवी मॉडल की हत्या, बॉयफ्रेंड ने 8 बार चाकू मारा:छाती-गर्दन और हाथ पर वार के निशान, मर्डर से पहले का VIDEO सामने आया हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या कर दी गई। बॉयफ्रेंड ने उसे 8 बार चाकू मारा। उसकी छाती, गर्दन और हाथ पर चाकू के वार के निशान हैं। मॉडल की लाश रविवार सुबह सोनीपत में नहर से बरामद हुई। पूरी खबर पढ़ें…
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!