कोलार के दामखेड़ा ए-सेक्टर में एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी से हैवानियत की हदें पार कर दीं। पति ने पहले उसे डंडे और बेल्ट से पीटा फिर बीयर की बोतल फोड़कर उसके सिर, चेहरे और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मारी जिससे महिला खून से लथपथ हो गई और बेसुध होकर गिर पड़ी, लेकिन इस पर भी आरोपित की रूह नहीं कांपी।
source