Bridge In Bihar: बिहारवासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक और बड़ा तोहफा सौंप दिया है. आज सीएम नीतीश ने देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है. जिसके बाद दियारा क्षेत्र के लोग अब से बस 5 मिनट में पटना पहुंच सकेंगे. बता दें कि, सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले लेन का काम पूरा हो गया, जिसके बाद इसे लोगों के लिए चालू कर दिया है. पटना से राघोपुर सीधे कनेक्ट होगा. बता दें कि, राघोपुर के लोग बरसात के समय नाव के सहारे पटना आना-जाना करते थे. लेकिन, पुल के बन जाने के बाद लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.
पुल की ये है खासियत…
पुल को लेकर खास बात यह है कि, एल एंड टी और देवू जॉइंट वेंचर के द्वारा निर्माण किया जा रहा यह पुल देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज है. इसका निर्माण कार्य 16 जनवरी 2017 में शुरू हुआ था. इसमें टोटल 67 पाए हैं. प्रोजेक्ट के पूरा होने में खर्च की बात की जाए तो, इसमें कुल 4988.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसमें जमीन अधिग्रहण पर 696.60 करोड़ और पुल निर्माण पर 4291.80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इधर, अप्रोच रोड के साथ पुल की टोटल लंबाई 22.760 किलोमीटर है. जिसमें मुख्य पुल करीब 9.76 किलोमीटर लंबा है.
खबर अपडेट हो रही है…
The post Bridge In Bihar: देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, दियारा से पटना बस 5 मिनट में पहुंचेंगे appeared first on Prabhat Khabar.