प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ‘X’ पर लिखा- उनका जीवन और लीडरशिप देशभर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जन सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। पीएम ने आगे कहा- उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। लोगों की सेवा करते हुए उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी मिले। आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… दिल्ली में ऑडी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 घायल दिल्ली में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। इसमें पति-पत्नी और उनकी एक साल की बच्ची घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की पहचान रक्षित कुमार के रूप में की जो ओल्ड राजिंदर नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और BNS की धारा 125(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोनिया गांधी 4 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज; पेट में संक्रमण के चलते एडमिट हुई थीं; डॉक्टर बोले- इलाज जारी रहेगा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें पेट में संक्रमण के चलते 15 जून को भर्ती किया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, गांधी की हालत अब स्थिर है। उन्होंने कहा, “उन्हें छुट्टी दे दी गई है और उनका उपचार बाह्य रोगी के आधार पर जारी रहेगा।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!