भास्कर अपडेट्स:कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे के यात्रियों का दिल्ली में सम्मान; 5 साल बाद 30 जून से शुरू होगी यात्रा

India369_Team

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू भवन में कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के पहले जत्थे में जाने वाले यात्रियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने यात्रियों को उनके चयन पर बधाई दी और उन्हें सुरक्षित और संपूर्ण यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से 25 अगस्त के बीच होगी। इस साल उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते यात्रियों के 15 जत्थे कैलाश मानसरोवर जाएंंगे। 5 जत्थे में 50-50 यात्री उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए मानसरोवर जाएंगे। वहीं, 10 जत्थे में 50-50 यात्रियों का ग्रुप सिक्किम से नाथूला होते हुए यात्रा करेगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… बेंगलुरु में ₹10 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार कर्नाटक के बेंगलुरु में नाइजीरियाई महिला को ₹10 करोड़ के 5.3 KG ड्रग्स (MDMA) के साथ गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक महिला के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। वह राजनुकुंटे के पास ताराहुनासे गांव में ड्रग्स बेचने की कोशिश कर रही थी। हिमाचल प्रदेश में एक पिकअप गहराई में गिरी, एक की मौत और 29 घायल हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पीर निगाहे इलाके के पास एक पिकअप वैन 24 फीट की गहराई में गिर गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, 29 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पंजाब के अमृतसर के मजीठा इलाके के रहने वाले थे। वे बाबा बालक नाथ और दूसरे तीर्थस्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसा गुरुवार रात हुआ था। आंध्र सरकार की ‘तल्लीकी वंदनम योजना’, स्कूली छात्रों को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे आंध्र प्रदेश सरकार ने तल्लीकी वंदनम योजना शुरू की है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। योजना के तहत पात्र परिवारों के स्कूल जाने वाले बच्चों (कक्षा 1 से 12 तक) की माताओं के बैंक खातों में प्रति बच्चा ₹15 हजार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AIC129 वापस मुंबई लौटी, 3 घंटे हवा में रही लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AIC129 तीन घंटे हवा में रहने के बाद मुंबई लौट आई। फ्लाइट सुबह 5:39 बजे रवाना हुई और तीन घंटे हवा में रहने के बाद वापस आ गई। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वापस बुलाया जा रहा है। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो मैच खेलते वक्त आया दिल का दौरा सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया। गुरुवार को वे पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। खेल रुकवाकर वे मैदान से बाहर गए और फिर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, शायद उन्होंने खेल के दौरान मधुमक्खी निगल ली थी। वे 53 साल के थे। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने एयर इंडिया हादसे पर सोशल मीडिया पर दुख जताया था। उनके दो बच्चे हैं।
source

Share This Article
Leave a Comment