मानसून तेज रफ्तार से उत्तर भारत में पहुंच गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में एंट्री कर ली है। अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में इन राज्यों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। फिलहाल मानसून राजस्थान के 50% हिस्से को कवर कर चुका है। आज 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। कुछ जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है, शुक्रवार को श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री पारा रहा। मध्यप्रदेश के आखिरी बचे 2 जिले- भिंड और मऊगंज में भी मानसून शुक्रवार को पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दो दिन के अंदर लखनऊ समेत 56 जिलों को कवर कर लिया है। उत्तर प्रदेश के सिर्फ 19 जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का एक्टिव होना बाकी है। आज मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए… देशभर से मौसम की तस्वीरें… शुक्रवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!