देश-विदेश में हथियार तस्करी और फिरौती जैसे अपराधों के लिए बदनाम लॉरेंस गैंग अब दो भागों में बंट चुका है। हाल ही में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की एक ऑडियो वायरल हुई है, जिसमें उसने साफ कहा है कि उसने और रोहित गोदारा ने मिलकर लॉरेंस से अलग होकर नया गैंग बना लिया है। अब लॉरेंस गैंग की कमान उसके भाई अनमोल के पास है। गोल्डी, रोहित और लॉरेंस वही गैंगस्टर हैं जिनके नाम सलमान खान के घर पर फायरिंग, सिद्धू मूसेवाला की हत्या और बाबा सिद्दीकी के मर्डर जैसे बड़े मामलों में सामने आ चुके हैं। काफी समय से गैंग के टूटने की चर्चा थी, लेकिन अब इस ऑडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है। हालांकि किसी भी जांच एजेंसी ने इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की है और दैनिक भास्कर भी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। गोल्डी बराड़ की ऑडियो में कही गई चार अहम बातें लॉरेंस व गोल्डी आमने सामने लॉरेंस गैंग और पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक तरफ गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और उसका भाई अनमोल है। वहीं, दूसरी तरह कनाडा में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा है। हालांकि इसे लेकर दोनों ओर से कोई बयान नहीं आया है। बराड़-गोदारा ने लॉरेंस के इशारों पर कई राज्यों में करवाई वारदातें गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा वही गैंगस्टर है, जिन्होंने विदेश में रहते हुए लॉरेंस के इशारों पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कई वारदातें करवाई हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती सहित अन्य कई मामले शामिल हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि बराड़ और गोदारा ने मिलकर कनाडा, अमेरिका, यूके, यूरोप में भी लॉरेंस के एंटी गैंग के गुर्गों की टारगेट किलिंग करवाई और खुद भी की। इसमें सबसे बड़ा नाम खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का खास सुक्खा दुनिके है। हालांकि दोनों गैंगस्टर एक-दूसरे के खिलाफ कोई वारदात या फिर अन्य कोई गतिविधि नहीं कर रहे हैं, मगर दोनों गैंगस्टरों ने बिना लॉरेंस के वारदातें करवानी शुरू कर दी हैं।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!