'जो अकेले रहता है वो परिवार क्या जाने':RJD की मीटिंग में राबड़ी का PM पर तंज; कहा- बिहार में महाजंगल नहीं राक्षस राज है

India369_Team

पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्य परिषद की बैठक जारी है। मीटिंग में मंगनीलाल को मंडल को प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राबड़ी देवी ने कहा- ‘तेजस्वी को भी बधाई, वो पार्टी को लेकर आगे चल रहे हैं। हमें पार्टी को मजबूत बनाना है, पार्टी को आगे बढ़ना है।’ ‘कैसे-कैसे लोग सरकार में हैं। यह महा जंगल राज नहीं राक्षस राज है। रोड पर कोई चल नहीं पा रहा, घर में घुस-घुसकर मारा जा रहा है।सारा काम सरकार का लोग कर रहे हैं।’ राबड़ी देवी ने PM मोदी पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि ‘जो लोग अकेले रहते हैं वो परिवारवाद की बात करते हैं। जो अकेले रहता है वो परिवार क्या जाने, परिवारवाद की बात करता है।’ हमारे राज को मीडिया पूरे महीने दिखाता था ‘मीडिया को सरकार का कुछ नहीं दिखता है। हम लोग के राज में में कुछ होता है तो एक महीना दिखाता है सब। सरकार में क्या हो रहा है, आप देख ही रहे है। लालू और तेजस्वी यादव सत्तू खाते हैं तो लोग मजाक उड़ाते हैं।’ ‘तेजस्वी जो तय किए हैं, वही करना है। हम लोग उनके साथ हैं। पूरा बिहार परिवार हमारा है। जिसको जितना गाली देना है गली देते जाइए। सब को एक जुट रहना है।’ तेजस्वी बोले- चाचा को बिहार से कोई मतलब नहीं तेजस्वी यादव ने कहा- ‘हमारे चाचा अचेत अवस्था में हैं। उन्हें बिहार और बिहारियों से कोई मतलब नहीं है। वो नीति आयोग की बैठक में नहीं जाते। NDA की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच जाते हैं। नीतीश कुमार को एक ही चिंता वो अपनी कुर्सी बचना चाहते है।’ ‘दोनों डिप्टी CM में कॉम्पिटिशन चल रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा तो दूसरा भी करने लगता है। बस गाली देकर मोदी जी सामने नंबर बढ़ाने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल इतनी गंदी-गंदी गालियां देते हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष है जायसवाल जी। ये तो गाली की डिक्शनरी हैं।’ ‘सम्राट चौधरी के पिताजी ने नीतीश को इतनी गंदी-गंदी गली दी, हम कुछ बोल नहीं सकते हैं। सम्राट चौधरी पगड़ी पहने हुए थे। बोले थे पगड़ी नहीं खोलेंगे। नीतीश जी उनसे पगड़ी तो खुलवा दी, लेकिन दिमाग का अकाल खत्म नहीं हुआ।’ पूरी दुनिया जानती, तेजस्वी अगले CM होंगे- मंगनी लाल नए प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल ने कहा, अब तो पूरी दुनिया जान गई है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहकर बिहार में कई पदों पर वैकेंसी निकलवाई। आरक्षण भी तेजस्वी ने ही बढ़ाया और जातीय जनगणना भी कराया। तेजस्वी यादव ने 65 फीसदी आरक्षण लागू करवाया, लेकिन कोर्ट ने इसे रोक दिया मंगनी लाल ने कहा कि पिछड़ा का कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो नीतीश कुमार हैं। अब हवा बदल गई है इसलिए पीएम को बार-बार बिहार आना पर रहा है। संगठन की मजबूती और चुनाव पर चर्चा राजद की इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ मौजूद हैं। इसके अलावा बैठक में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, विधान पार्षद, जिलाध्यक्ष और राज्य परिषद के लगभग 800 सदस्य शामिल हैं। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता और राज्यभर से आए प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आरजेडी की बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पहले EBC और 7वें अध्यक्ष हैं मंगनी लाल मंडल पार्टी की स्थापना 1997 में चारा घोटाले में लालू यादव के जेल जाने के बाद हुई थी। इससे पहले 6 प्रदेश अध्यक्ष हो चुके हैं। इसमें 4 बार दलित, एक-एक बार मुस्लिम और सवर्ण समाज से आने वाले नेता शामिल हैं। मंगनी लाल मंडल पार्टी के 7वें और EBC (अति पिछड़ा वर्ग) समाज से बनने वाले पहले अध्यक्ष हैं। 5 जुलाई को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राजद के लिए आगामी 5 जुलाई भी बेहद महत्वपूर्ण तारीख है। इसी दिन पार्टी अपना 28वां स्थापना दिवस मनाएगी और साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का भी चुनाव होगा। पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाएंगे। पार्टी की योजना है कि 23 जून को लालू यादव अपना नामांकन दाखिल करेंगे और 5 जुलाई को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। स्थापना दिवस के दिन राजद बड़े स्तर पर आयोजन करने की तैयारी में है।
source

Share This Article
Leave a Comment