देश में चांदी की कीमत बुधवार (18 जून) को नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी का दाम आज 312 रुपए बढ़कर 1,09,412 रुपए पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में इसमें 450 रुपए की तेजी थी। कल इसकी कीमत 1,09,100 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 129 रुपए की गिरावट के बाद बढ़त देखने को मिली। कल के मुकाबले यह 307 रुपए बढ़कर 99,454 रुपए पर पहुंच गया। कल सोना 99,147 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इससे पहले 16 जून को सोना ₹99,373 पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई है। 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!