शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गोशालाओं पर दिए बयान को लेकर सियासी वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। दिलावर ने मंगलवार (17 जून) को पाली जिले के बर में गोशाला के निरीक्षण के दौरान आपसी बातचीत में कह दिया कि मैं गोशालाओं के खिलाफ हूं। इस बातचीत को आधार बनाकर कांग्रेस ने पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर सवाल उठाए हैं। लिखा है- गोमाता का अपमान, कब तक सहेगा राजस्थान?
गोमाता के नाम पर वोट, असलियत में गोशालाओं के विरोध में भाजपा, यही है भाजपाइयों का असली चेहरा। मैं दूसरी तरह का आदमी हूं
वीडियो में शिक्षा और ग्रामीण विकास मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी दिख रहे हैं। अविनाश गहलोत और दिलावर के बीच बातचीत हो रही है। इस दौरान गहलोत ने दिलावर से स्थानीय गोशाला के काम के बारे में कहा कि ये अच्छा काम कर रहे है। एक्सीडेंट हो तो वहां भी पहुंच जाते है। तभी दिलावर ने कहा- मैं दूसरी तरह का आदमी हूं। मैं गोशालाओं के खिलाफ हूं। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद दिलावर ने कहा कि फर्जी गोशालाओं के खिलाफ हूं। जूली बोले- यही है भाजपाइयों का असली चेहरा
टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया X के माध्यम से पलटवार करते हुए मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा। जूली ने लिखा- गोसेवा की आड़ में राजनीति करने वाली भाजपा की असलियत अब खुद उनके राजस्थान सरकार के तीन मंत्री मदन दिलावर, अविनाश गहलोत और ओटाराम देवासी ही उजागर कर रहे हैं। भाजपा के मंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि भाजपा मैं (मंत्री) गोशाला के खिलाफ हूं। जूली ने लिखा- जब भाजपा के मंत्री ही गोशालाओं के विरोध में बयानबाजी करें, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि ‘गोसेवा’ भाजपा के लिए महज एक चुनावी हथियार है, न कि आस्था या संवेदनशीलता का विषय। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है, जो गोमाता की सेवा के नाम पर किए जा रहे राजनीतिक ढोंग को उजागर कर रहा है। यह जनता सब देख रही है भाजपाइयों।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!