अगर 5 साल में आपको करोड़पति बनना हो तो आप क्या करेंगे- बिजनेस, पढ़ाई या फिर राजनीति। एक लड़की ने 5 साल में अमीर बनने के लिए खूबसूरती को हथियार बनाया और 8 बॉयफ्रेंड्स को लूट लिया। वहीं इंग्लैंड में एक किले में खुदाई के दौरान 2 हजार साल पुराना 1 फीट लंबा जूता मिला। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनियाभर में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… 1. प्यार का नाटक कर 8 बॉयफ्रेंड को लूटा चीन में 24 साल की एक लड़की (यिन शुए) ने अमीर बनने के लिए 8 बॉयफ्रेंड बनाए। गरीब परिवार से होने के कारण यिन शुए ने 5 साल में 10 करोड़ रुपए कमाकर अमीर बनने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने खूबसूरती को हथियार बनाया। सबसे पहले नौकरी छोड़ी और फिर सारी जमा-पूंजी खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर लगा दी। यिन शुए ने फिटनेस रूटीन, अच्छी ड्रेसिंग स्टाइल सीखकर सोशल मीडिया पर अमीर लोगों को टारगेट करना शुरू कर दिया। यिन बॉयफ्रेंड्स के घर रुकने के बहाने मौका पाकर डिजाइनर बेल्ट, महंगे सोफे, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चुरा लेती थी। फिर सभी सामानों को ऑनलाइन सेकेंड-हैंड प्लेटफॉर्म्स पर बेच देती थी। उसने महज कुछ महीनों में 8 अमीर लोगों से 2 लाख युआन (लगभग 22 लाख रुपए) की चोरी की। नौवें बॉयफ्रेंड को फंसाने के चक्कर में पकड़ी गई
यिन की चालाकी नौवें बॉयफ्रेंड के घर पकड़ी गई। वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड का घर लूटते वक्त यिन कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बुलाया और यिन को अरेस्ट करवा दिया। पुलिस के सामने यिन ने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद सच्चाई बाहर आई। 2. इंग्लैंड में 2 हजार साल पुराने जूते मिले इंग्लैंड में रोमन किले ‘मैग्ना’ की खुदाई में 2,000 साल पुराने जूते मिले हैं। आर्कियोलॉजिस्ट को ये जूते एक गहरी खाई में दबे मिले, जिनमें से एक पूरी तरह सुरक्षित है। ये 32 सेंटीमीटर लंबे हैं। इस किले में खुदाई का काम 2023 में शुरू हुआ था। इस दौरान प्राचीन बर्तन, लकड़ी का कंघा, मार्बल का टुकड़ा और चमड़े के टुकड़े जैसी कई चीजें पाई गई हैं। 3. महात्मा गांधी की डैमेज पेंटिंग 74 लाख में नीलाम होगी 1931 में बनी महात्मा गांधी की ऑयल पेंटिंग लंदन में 7-15 जुलाई के बीच नीलाम होगी। इस पेंटिंग पर 1970 के दशक में चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद 1974 में अमेरिका ने पेंटिंग को सही करवाया। आज भी पेंटिंग में गांधी जी के चेहरे पर चाकू का कट देखा जा सकता है। अथॉरिटी के मुताबिक, नीलामी में इस पेंटिंग की कीमत 74 लाख रुपए तक लग सकती है। माना जाता है कि यह महात्मा गांधी की एकमात्र ऑयल पेंटिंग है, जिसके लिए उन्होंने खुद बैठकर पोज दिया था। इसे 1931 में ब्रिटिश-अमेरिकी कलाकार क्लेयर लीटन ने बनाया था, जो लकड़ी की नक्काशी के लिए ज्यादा मशहूर थीं। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ——————— यह खबर भी पढ़ें… खबर हटके- प्यार-ब्रेकअप पर दिल्ली यूनिवर्सिटी का नया कोर्स:मक्खी को लगाई गई नशे की लत; 135 साल के कछुए ने बच्चे को जन्म दिया अब दिल्ली यूनिवर्सिटी पढ़ाएगा प्यार और ब्रेकअप का पाठ। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मक्खी को लगाई नशे की लत। इधर, 135 साल के कछुए ने पहले बच्चे को जन्म दिया। पूरी खबर पढ़ें… खबर हटके-10 साल से बारिश का पीछा कर रहा वेदरमैन:सूअर जैसा दिखने वाला मेंढक मिला; पत्नी के प्यार में बनवा डाला ताजमहल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक भारतीय 10 साल से बारिश के पीछे रेगिस्तान में कई किलोमीटर चल रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने पत्नी के प्यार में ताजमहल जैसा घर बनवाया है। पूरी खबर पढ़ें…
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!