अहमदाबाद विमान हादसे का मंगलवार को 5वां दिन है। आज रात 10 बजे तक 177 शवों के DNA मैच हो चुके हैं। 124 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट राकेश जोशी के मुताबिक, 21 शव बुधवार सुबह तक सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा- 12 परिवारों को DNA रिजल्ट का इंतजार है। 4 शव के हैंडओवर में कानून अड़चन है, जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा और शव परिजनों को सौंपा जाएगा। क्रैश वाले दिन (12 जून) 71 घायल सिविल अस्पताल लाए गए थे। इनमें से 42 को छुट्टी दी गई। वर्तमान में नौ मरीज भर्ती हैं। इधर, अहमदाबाद में दुर्घटना का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग अमेरिका में बना था। इसलिए अमेरिकी एजेंसी यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी हादसे की जांच में जुट गई है। सोमवार को उसने घटनास्थल का दौरा भी किया था। विजय रूपाणी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विजय रूपाणी का निधन: म्यांमार में जन्मे, इमरजेंसी के दौरान जेल गए; 2 बार गुजरात सीएम बने; जानें कंप्लीट प्रोफाइल 12 जून को हुआ था हादसा, प्लेन सवार 241 की मौत हुई 12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कुल मौत का अंतिम आंकड़ा सभी DNA टेस्ट होने के बाद साफ होगा। ब्लैक बॉक्स का वॉयस रिकॉर्डर भी मिला 15 जून को अधिकारियों ने पीएम मोदी के सचिव डॉ. मिश्रा को बताया था कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से जांचकर्ताओं के लिए दुर्घटना का कारण पता लगाना आसान हो जाएगा। यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… प्लेन हादसे का फुटेज… प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!