WTC 2025-27 Cycle Schedule: ऑस्ट्रेलिया को हराकर लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ट्रॉफी उठाने के चार दिनों बाद ही अगला चक्र यानी WTC 2025-27 शुरू होने जा रहा है. इस नए चक्र की शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी. पहले की तरह इस बार भी हर टीम को छह टेस्ट सीरीज खेलनी है, तीन घरेलू और तीन विदेशी. चूंकि हर टीम अलग-अलग संख्या में मैच खेलेगी, इसलिए पॉइंट्स टेबल PCT (Points Percentage) के आधार पर तय की जाएगी.
इस चक्र में कुल नौ टीमें हिस्सा लेंगी. इस साइकल में कुल 131 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 2027 में होगा. हालांकि अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे टेस्ट खेलने वाले देश हैं, लेकिन वे इस WTC 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं होंगे. भारत 18, ऑस्ट्रेलिया 20 और इंग्लैंड सबसे ज्यादा 21 टेस्ट मैच खेलेंगे.
अन्य टीमें के कुल मैच
न्यूजीलैंड – 15 मैच
दक्षिण अफ्रीका – 14 मैच
पाकिस्तान – 13 मैच
श्रीलंका – 12 मैच
वेस्टइंडीज – 12 मैच
बांग्लादेश – 12 मैच
WTC 2025-27 पूरा शेड्यूल (टीम के अनुसार)
17 जून 2025 को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच WTC 2025-27 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच केवल सीरीज की शुरुआत नहीं, बल्कि श्रीलंकाई दिग्गज एंजेलो मैथ्यूज के करियर का आखिरी टेस्ट भी होगा. श्रीलंका इस मैच को जीतकर मैथ्यूज को सम्मानजनक विदाई देना चाहेगा.
श्रीलंका का शेड्यूल
- बनाम बांग्लादेश (घरेलू) – 2 टेस्ट – जून 2025
- बनाम वेस्टइंडीज (विदेश) – 2 टेस्ट – जून 2026
- बनाम भारत (घरेलू) – 2 टेस्ट – अगस्त 2026
- बनाम पाकिस्तान (विदेश) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
- बनाम न्यूजीलैंड (विदेश) – 2 टेस्ट – जनवरी 2027
- बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू) – 2 टेस्ट – फरवरी 2027
बांग्लादेश का शेड्यूल
- बनाम श्रीलंका (विदेश) – 2 टेस्ट – जून 2025
- बनाम पाकिस्तान (घरेलू) – 2 टेस्ट – मार्च 2026
- बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
- बनाम दक्षिण अफ्रीका (विदेश) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
- बनाम इंग्लैंड (घरेलू) – 2 टेस्ट – फरवरी 2027
- बनाम ऑस्ट्रेलिया (विदेश) – 2 टेस्ट – मार्च 2027
ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल
- बनाम वेस्टइंडीज (विदेश) – 2 टेस्ट – जून 2025
- बनाम इंग्लैंड (घरेलू) – 5 टेस्ट – नवम्बर 2025
- बनाम दक्षिण अफ्रीका (विदेश) – 3 टेस्ट – सितम्बर 2026
- बनाम न्यूजीलैंड (घरेलू) – 3 टेस्ट – दिसम्बर 2026
- बनाम भारत (विदेश) – 5 टेस्ट – जनवरी 2027
- बनाम बांग्लादेश (घरेलू) – 2 टेस्ट – मार्च 2027
वेस्टइंडीज का शेड्यूल
- बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – 2 टेस्ट – जून 2025
- बनाम भारत (विदेश) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2025
- बनाम न्यूजीलैंड (विदेश) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2025
- बनाम श्रीलंका (घरेलू) – 2 टेस्ट – जून 2026
- बनाम पाकिस्तान (घरेलू) – 2 टेस्ट – जुलाई 2026
- बनाम बांग्लादेश (विदेश) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
इंग्लैंड का शेड्यूल
- बनाम भारत (घरेलू) – 5 टेस्ट – जून 2025
- बनाम ऑस्ट्रेलिया (विदेश) – 5 टेस्ट – नवम्बर 2025
- बनाम न्यूजीलैंड (घरेलू) – 3 टेस्ट – जून 2026
- बनाम पाकिस्तान (घरेलू) – 3 टेस्ट – अगस्त 2026
- बनाम दक्षिण अफ्रीका (विदेश) – 3 टेस्ट – दिसम्बर 2026
- बनाम बांग्लादेश (विदेश) – 2 टेस्ट – फरवरी 2027
भारत का शेड्यूल
- बनाम इंग्लैंड (विदेश) – 5 टेस्ट – जून 2025
- बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
- बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
- बनाम श्रीलंका (विदेश) – 2 टेस्ट – अगस्त 2026
- बनाम न्यूज़ीलैंड (विदेश) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
- बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – 5 टेस्ट – जनवरी 2027
दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल
- बनाम पाकिस्तान (विदेश) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2025
- बनाम भारत (विदेश) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2025
- बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – 3 टेस्ट – सितम्बर 2026
- बनाम बांग्लादेश (घरेलू) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
- बनाम इंग्लैंड (घरेलू) – 3 टेस्ट – दिसम्बर 2026
- बनाम श्रीलंका (विदेश) – 2 टेस्ट – फरवरी 2027
न्यूजीलैंड का शेड्यूल
- बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2025
- बनाम इंग्लैंड (विदेश) – 3 टेस्ट – जून 2026
- बनाम भारत (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
- बनाम ऑस्ट्रेलिया (विदेश) – 3 टेस्ट – दिसम्बर 2026
- बनाम श्रीलंका (घरेलू) – 2 टेस्ट – जनवरी 2027
- बनाम पाकिस्तान (विदेश) – 2 टेस्ट – मार्च 2027
पाकिस्तान का शेड्यूल
- बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2025
- बनाम बांग्लादेश (विदेश) – 2 टेस्ट – मार्च 2026
- बनाम वेस्टइंडीज (विदेश) – 2 टेस्ट – जुलाई 2026
- बनाम इंग्लैंड (विदेश) – 3 टेस्ट – अगस्त 2026
- बनाम श्रीलंका (घरेलू) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
- बनाम न्यूजीलैंड (घरेलू) – 2 टेस्ट – मार्च 2027
बिहार में क्रिकेट की बहार, छा गया वैभव सूर्यवंशी का दोस्त, 13 साल की उम्र में जड़ी ट्रिपल सेंचुरी
The post आज से शुरू होगा क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, 9 देश खेलेंगे 131 मुकाबले, टीम इंडिया 18 मैचों में लेगी हिस्सा appeared first on Prabhat Khabar.