शेयर बाजार में आज यानी 11 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में ही गिरावट रही। आज IT और ऑटो शेयर्स में तेजी रही। वहीं एनर्जी, बैंकिंग और FMCG शेयर्स पर दबाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में तेजी 13 जून को ओपन होगा ओसवाल पंप्स का IPO
ओसवाल पंप्स का IPO 13 जून को ओपन होगा जो 17 जून तक खुला रहेगा। इसके शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
इसका प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को 614 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,016 रुपए निवेश करने होंगे। कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार
इससे पहले कल यानी 10 जून को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला है। निफ्टी में 1 अंक की तेजी के साथ 25,104 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स करीब 53 अंक की गिरावट के साथ 82,391 के स्तर पर बंद हुआ था।
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!