पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब की अमृतसर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के धारीवाल के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी और उसके साथी साहिल मसीह उर्फ शैली के रूप में हुई है। आरोपियों से 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं। DGP गौरव यादव ने कहा कि गुरप्रीत सिंह भारतीय सेना में है। उसकी तैनाती जम्मू में है। वह पाकिस्तान में बैठे ISI के एजेंट राणा जावेद के साथ संपर्क में था। हमें शक है कि गुरप्रीत ने पेन ड्राइव के जरिए खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजी हैं। SSP की आरोपियों पर 3 अहम बातें… सेना की खुफिया जानकारी लीक की: अमृतसर के SSP मनिंदर सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। हमें शक है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सेना की खुफिया जानकारी जुटाई और पैन ड्राइव और डिस्क के जरिए पाकिस्तान में बैठे ISI के एजेंट्स को लीक की। दोस्तों और रिश्तेदारों के अकाउंट में पैसे मंगाता: SSP ने आगे कहा कि धारीवाल के एक दुबई बेस्ड नशा तस्कर अर्जुन ने 5 महीने पहले गुरप्रीत की ISI के एजेंट्स से बात कराई थी। उस समय से गुरप्रीत पहले से निर्धारित स्थानों का प्रयोग करके ISI को सेना का संवेदनशील डेटा भेजने में लगा हुआ था। इसके बदले में उसे पैसे मिल रहे थे। इसके लिए वह दोस्तों, रिश्तेदारों और विदेश में रह रहे जानकारों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था। अमृतसर के लोपोके थाने में FIR: SSP मनिंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण के पुलिस स्टेशन लोपोके में आफिशियल सिक्रेट एक्ट की धारा 3, 5 और 9 और BNS की धारा 3 (5) के तहत गुरप्रीत और साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 10 लोग जासूसी के शक में पकड़े जा चुके पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बीते एक महीने में पंजाब से 10 लोगों को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थे। पाकिस्तान में लगातार की गई कॉल्स के बाद खुफिया एजेंसियों और पंजाब पुलिस को इन पर संदेह हुआ। अब जानिए कब-कौन पकड़ा गया… ——————– ये खबर भी पढ़ें :- पंजाब का एक और यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार:ISI एजेंट्स से संपर्क, ज्योति-दानिश से भी लिंक मिले पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 4 जून को यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर…
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!