नाइजीरिया के नॉर्थ-सेंट्रल बेन्यू स्टेट के गुमा स्थित येलेवाटा में कम से कम 100 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सैकड़ों लोग घायल हैं और दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। ह्यूमन राइट्स ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि यह हमला शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक हुआ। घायलों को अब तक जरूरी मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एमनेस्टी के मुताबिक, इस सामूहिक हमले में हमलावरों ने गांव के कई परिवारों को उनके घरों में बंद करके जिंदा जला दिया। लोग इतने बुरी तरह जल गए, उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। बेन्यू पुलिस ने हमले की पुष्टि की है, लेकिन यह नहीं बताया कि हत्याएं किसने की और कितने लोग मारे गए हैं। स्थानीय लोगों ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि हमले में 100 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। बेन्यू में जमीन-पानी के लिए मुस्लिम-ईसाई लोगों में लड़ाई
बेन्यू नाइजीरिया के मध्य बेल्ट में है, जिसके उत्तर में बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी है और दक्षिण में ज्यादातर ईसाई रहते हैं। दोनों समुदायों के बीच अक्सर जमीन और पानी के लिए लड़ाई होती है। जातीय और धार्मिक बंटवारे के कारण ये झगड़े और भी बदतर हो जाते हैं। खासकर जमीन को लेकर मुस्लिम और ईसाई चरवाहों और किसानों के बीच कॉम्पिटिशन है। चरवाहों को अपने मवेशियों के चरने लिए और किसानों को खेती के लिए जमीन की जरूरत होती है। किसान चरवाहों पर आरोप लगाते हैं कि वे मवेशियों को उनके खेतों में चराते हैं और फसल नष्ट कर देते हैं। चरवाहों का तर्क होता है कि ये जमीन चरागाह के रास्ते हैं, जिन्हें देश की आजादी के पांच साल बाद 1965 में पहली बार कानून बनने के बाद अधिकार मिला था। मई में चरवाहों ने 42 लोगों की गोली मारकर हत्या की
पिछले महीने, नाइजीरिया के बेन्यू के ग्वेर वेस्ट जिले में हुए एक के बाद एक कई हमलों में संदिग्ध चरवाहों ने कम से कम 42 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अप्रैल में बेन्यू के पड़ोसी राज्य पठार में कम से कम 40 लोग मारे गए थे। शोध फर्म एसबीएम इंटेलिजेंस के अनुसार, 2019 से अब तक बेन्यू में झड़पों ने 500 से अधिक लोगों की जान गई है और 22 लाख लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। नाइजीरिया में दो सालों में 10 हजार से ज्यादा लोग मारे गए
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 29 मई 2025 को अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पिछले दो सालों में सेंट्रल और नॉर्थ नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमलों में कम से कम 10,217 लोग मारे गए हैं। एमनेस्टी ने राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू को इसका दोषी ठहराया और कहा कि उनके पदभार संभालने के बाद हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। बेन्यू में सबसे अधिक 6,896 लोगों की मौत हुई, जबकि प्लैटो में 2,630 लोग मारे गए। …………………………………….. नाइजीरिया की ये खबरें भी पढ़ें… नाइजीरिया को मिला BRICS पार्टनर देश का दर्जा, अब तक 9 देश बन चुके हैं ऑफिशियल BRICS पार्टनर अफ्रीका महाद्वीप का देश नाइजीरिया को औपचारिक रूप से BRICS का पार्टनर सदस्य बन गया। रूस की न्यूज एजेंसी RT के मुताबिक ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान के साथ नाइजीरिया 9वां ऑफिशियल BRICS पार्टनर बन गया है। पूरी खबर पढ़ें… PM मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला, बोले- यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा है। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत-नाइजीरिया के रिश्तों को समर्पित किया। पूरी खबर पढ़ें…
source
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!